मुरथल, 6 नवंबर। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में दीपावली के अवसर पर उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लेकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कुलसचिव, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक, छात्रावास अधीक्षक सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि ज्ञान, सकारात्मकता, आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक भी है। दीपावली हमें जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आपसी तालमेल, सहयोग और टीम भावना के साथ संस्थान की प्रगति के लिए काम करने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंकिंग हासिल करने की जिम्मेदारी सभी की साझा है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की बेहतर रैंकिंग और प्रतिष्ठा का लाभ केवल संस्थान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे यहां कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पेशेवर पहचान, उपलब्धियों और भविष्य में करियर की संभावनाओं को भी मजबूती मिलती है। इसलिए सभी को संस्थान के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाकर पूरी निष्ठा से योगदान देना चाहिए।
कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान वहां के शिक्षकों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं अनुसंधान कार्यों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और कर्मचारियों के समर्पण से बनती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि विश्वविद्यालय का प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और सामूहिक लक्ष्य के साथ आगे बढ़े तो डीसीआरयूएसटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
समारोह के अंत में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन से विश्वविद्यालय परिवार में आपसी भाईचारे, एकता, सहयोग और संस्थान के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूती मिली।
- भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
- आगरा: जनगणना कार्य में लापरवाही पर कड़ा रुख, 124 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश
- राजस्थान में मेडल लाओ और सीधे अफसर बनो: 235 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी की मंजूरी, 9 बनेंगे सीधे DSP
- हरियाणा में नकली दवाओं के कारोबार पर सरकार का बड़ा प्रहार, 966 मेडिकल लाइसेंस निलंबित; 70 लाख के नकली इंजेक्शन जब्त
- भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान: नीतीश कुमार को बताया धरती का ईश्वर, निशांत कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान

