शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक वायरल वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है, जिसमें वीआईपी चौराहे से इकबाल मैदान तक चलती दोपहिया गाड़ी पर पीछे बैठा नाबालिग बच्चा सीट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है।
READ MORE: पति ड्रग्स सप्लायर, पत्नी बनी कानून की गवाह: प्री-वैलेंटाइन पर भेजा जेल का गिफ्ट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बच्चा संतुलन बनाते हुए खड़े होकर करतब दिखा रहा है, जबकि वाहन चालक बेफिक्र होकर गाड़ी चला रहा है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। यह न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गंभीर अपराध है, बल्कि नाबालिग की जान से खिलवाड़ और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाला मामला भी है।
READ MORE: नवग्रह शक्तिपीठ कलश यात्रा में मची भगदड़: एक महिला की मौत, 5 घायल; पूर्व गृह मंत्री के आयोजन में लापरवाही का आरोप
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग आक्रोशित हैं। कई यूजर्स ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ट्रैफिक पुलिस को चाहिए कि वाहन चालक की पहचान कर सख्त चालान के साथ-साथ नाबालिग को खतरे में डालने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करे। भोपाल में पिछले कुछ समय से ऐसे स्टंट के कई मामले सामने आए हैं, जैसे VIP रोड पर एक बाइक पर 7 लोग सवार होकर स्टंट। प्रशासन को अब सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

