लुधियाना : पंजाब राज्य सरकार द्वारा डियर लोहड़ी-मकर संक्रांति बम्पर-2025 का ड्रॉ 18 जनवरी को माननीय जजों और सरकारी अधिकारियों की देखरेख में जिला परिषद कार्यालय लुधियाना में निकाला जाएगा।
इस लॉटरी में ₹10 करोड़ तक का पहला पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा. टिकट की कीमत ₹500 है, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है. पंजाब के लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतने अधिक ईनामों की राशि रखी गई है जिस कारण लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर-2025 की टिकट खरीदने के लिए आम जनता में बहुत उत्साह है। हर कोई टिकट खरीद कर अपनी किस्मत आजमाना चाहता है, क्योंकि टिकट की कीमत मात्र 500 रुपए है।

अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स राकेश आच्छा ने बताया कि इस बम्पर के प्रथम पुरस्कार की राशि 10 करोड़ रुपए है जो कि पंजाब राज्य लॉटरी के इतिहास में प्रथम बार है। साथ ही द्वितीय पुरस्कार की राशि 1 करोड़ व तृतीय पुरस्कार की राशि 50 लाख, चतुर्थ पुरस्कार 10-10 लाख रूपए के 8 व 5वां पुरस्कार 5-5 लाख के 8 सहित कुल 23,47,90,000 रुपए की ईनाम राशि बांटी जायेगी। यह टिकट पंजाब के सभी लॉटरी काऊंटरों पर उपलब्ध है।
- आंधी के साथ मौत आईः 2 लोगों पर अचानक गिरा पेड़, मच गई चीख-पुकार, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
- ‘हमसे गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी थी’, अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर तेजस्वी ने कसा तंज
- सीहोर वन विभाग का गजब कारनामा, खुद के ‘रेंज ऑफिस’ में कट रही हरियाली; रक्षक ही बन गए भक्षक
- नाइकी वेगम रन ₹3,795 में लॉन्च: जानिए भारत में बने इसके पहले डिज़ाइन में क्या है खास
- दिल्ली हाईकोर्ट का WFI को आदेश, विनेश मामले में हो फैसला

