शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा शहर के हाईस्कूल कॉम्प्लेक्स के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती चैताली दहीवाले का नागपुर के प्रिंस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर से नगर में शोक की लहर फैल गई है।
जिला कोषाधिकारी की गाड़ी से लालबत्ती हटाईः कलेक्टर से शिकायत के बाद SDM ने की कार्रवाई,
दरअसल आज दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-बेटी घायल हो गए थे। हादसे में चैताली दहीवाले को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे नागपुर रेफर किया गया था।
पिता के रिटायरमेंट पर पांढुर्णा आई थी
चैताली पुणे में शिक्षा ग्रहण कर रही थी और अपने पिता के रिटायरमेंट के अवसर पर पांढुर्णा अपने घर आई हुई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले ही ट्रक चालक व कंडक्टर को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

