अमृतसर. पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिनों की छुट्टी देने की सिफारिश की गई है। संसद की विशेष पैनल समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए लोकसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट भेजी है।
अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी अनुपस्थिति की मंजूरी मांगी थी। उन्होंने 24 जून से 2 जुलाई (9 दिन), 22 जुलाई से 9 अगस्त (19 दिन) और 25 नवंबर से 20 दिसंबर (26 दिन) तक कुल 54 दिनों की छुट्टी की मांग की थी।
सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि अगर वह लगातार 60 दिनों से अधिक संसद सत्र से अनुपस्थित रहते हैं और उनकी गैरहाजिरी को मंजूरी नहीं दी जाती, तो उनकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। संसद के नियमों के अनुसार, अगर कोई सांसद 60 दिनों तक सत्र में मौजूद नहीं रहता और उसकी अनुपस्थिति स्वीकृत नहीं होती, तो उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले पर विचार करने के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता बीजेपी सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कर रहे हैं। समिति ने अमृतपाल सिंह को गैरहाजिरी के लिए छुट्टी देने की सिफारिश की है। हालांकि, अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लिया जाएगा।
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार
- CG News : जर्जर मकान की दीवार गिरने से मासूम बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम
