अमृतसर. पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिनों की छुट्टी देने की सिफारिश की गई है। संसद की विशेष पैनल समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए लोकसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट भेजी है।
अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी अनुपस्थिति की मंजूरी मांगी थी। उन्होंने 24 जून से 2 जुलाई (9 दिन), 22 जुलाई से 9 अगस्त (19 दिन) और 25 नवंबर से 20 दिसंबर (26 दिन) तक कुल 54 दिनों की छुट्टी की मांग की थी।
सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि अगर वह लगातार 60 दिनों से अधिक संसद सत्र से अनुपस्थित रहते हैं और उनकी गैरहाजिरी को मंजूरी नहीं दी जाती, तो उनकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। संसद के नियमों के अनुसार, अगर कोई सांसद 60 दिनों तक सत्र में मौजूद नहीं रहता और उसकी अनुपस्थिति स्वीकृत नहीं होती, तो उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले पर विचार करने के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता बीजेपी सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कर रहे हैं। समिति ने अमृतपाल सिंह को गैरहाजिरी के लिए छुट्टी देने की सिफारिश की है। हालांकि, अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लिया जाएगा।
- ओंकारेश्वर में एक महीने तक नहीं होगी तोड़फोड़, बैठक के बाद आंदोलन स्थगित; अतिक्रमण हटाने पर किया था नगर बंद का ऐलान
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई के आरोप में चार गिरफ्तार, सीतापुर की युवती भी शामिल
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: रामेश्वर ने दिग्विजय को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- अब कृष्ण के नाम पर राजनीति!
- डेयरी की दुकान का विवाद अपहरण तक पहुंचा, जबरन कार में बिठाकर फरार हुए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, गांगुली-युवराज के बाद अब इस दिग्गज को सौंपी अहम जिम्मेदारी
