अमृतसर. पंजाब विधानसभा के बजट सत्र से पहले हुई बैठक को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि बजट सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है। इस दौरान, पंजाब का वार्षिक बजट 2025-26 को 26 मार्च को पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई है। कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री ने बताया कि 26 और 27 मार्च को पंजाब विधानसभा में मौजूद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने पक्ष को रखेंगे। इसके बाद, 27 मार्च को बजट को विधानसभा में पारित किया जाएगा।
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा, जिसकी तारीखों को पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इस सत्र के दौरान, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीकी शिक्षा के तहत 40 नए कौशल विकास स्कूल स्थापित किए जाएंगे।

इस बार का बजट सत्र 21 मार्च को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से शुरू होगा, जिस पर बाद में विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद, 23 और 24 मार्च को अवकाश रहेगा। 24 और 25 मार्च को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें नशाखोरी, कृषि और उद्योगों से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं। इसके बाद, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 26 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे, जिस पर अगले दो दिनों तक चर्चा की जाएगी।
- अर्नब तूफान के कारण आज नहीं दिखे चांद तो ज्योतिषियों ने बताया चंद्र दर्शन का तरीका…
- ‘अर्नब’ से निपटने में प्रदेश की मदद के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…
- Karwa Chauth 2026 Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी चिंता, क्या आज दिखेगा चांद? IMD का येलो अलर्ट जारी
- गोपालगंज: कक्षा 8वीं के छात्रा की संदिग्ध मौत, पड़ोसी युवक दे रहा था अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
- 2 नवंबर को रांची में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य; कांग्रेस के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
