जीतेन्द्र सिन्हा, राजिम. महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर के पास सरगी नाला में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तैरती हुई युवक की सड़ी-गली लाश मिली. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है. पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.  

जानकारी के अनुसार, पुलिस को स्थानीय लोगों ने युवक के पुराने शव मिलने की सूचना. पुलिस ने मौक पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

हत्या या कुछ और… जांच में जुटी पुलिस   

पुराना शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से जुड़ा हुआ. इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H