कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के नगरीय निकाय चुनावों का रंग चढ़ चुका है। पंचकूला से लेकर फरीदाबाद तक शहरों में सियासी दलों ने कमर कस ली है। चिलचिलाती धूप और गर्मी की मार झेलते हुए कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस की चुनावी कमान खुद पार्टी के शीर्ष नेता संभाल रहे हैं। इसी क्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तीखे हमले और पलटवार भी हो रहे हैं।
इसी कड़ी में पंचकूला में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के ‘ट्रिपल इंजन’ फॉर्मूले पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नायब सैनी को हर शहर में घूम-घूमकर शहरी हालात सुधारने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील करनी पड़ रही है। यह उनकी हार का साफ प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 12 साल से भाजपा का ट्रिपल इंजन चल रहा है। अगर ट्रिपल इंजन के शासनकाल में वाकई अच्छे काम हुए होते, तो मौजूदा मेयरों के टिकट क्यों काटने पड़े? क्या यह कमजोरी का इजहार नहीं?”
दीपेंद्र हुड्डा ने नगरीय निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें भी खोलीं। उन्होंने कहा कि “भाजपा का ट्रिपल इंजन भ्रष्टाचार का इंजन बन चुका है। निगमों का भ्रष्टाचार देशभर में नंबर वन है। ऐसा कोई निगम नहीं जहां घोटाला न हुआ हो।
पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपये गायब हो गए। फरीदाबाद में 200 करोड़ की सड़कें सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गईं। रोहतक में जमीन घोटाला सामने आया। इसके अलावा कहीं सफाई का घोटाला, तो कहीं ठेकेदारी का घोटाला सामने आ रहा है।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक खुलेआम अवैध कॉलोनियां काटते हैं, जिससे जनता को कष्ट झेलना पड़ता है। पार्षद ठेकेदारी को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं और भ्रष्टाचार कर डकार भी नहीं मारते।
“उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशियों पर भी निशाना साधा। “पंचकूला से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सड़कों के घोटाले में आरोपी हैं। सोनीपत में भाजपा मेयर प्रत्याशी खजूर घोटाले में लिप्त हैं। पिछले 12 सालों से ट्रिपल इंजन भ्रष्टाचार के जरिए प्रदेश को लूट रहा है। जनता अब बदलाव चाहती है।
“दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी साफ-सुथरा शासन देगी।
- Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: काउंटिंग से पहले ममता-सुवेंदु की सीट पर बवाल, जमकर हुआ हंगामा, एमके स्टालिन का पोस्ट- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं
- ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर पाकिस्तान में ढोंग भरा “जीत का जश्न”, एक ही पोस्टर पर पाकिस्तानी सेना और आतंकी साथ-साथ
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज… भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- क्या नायब सैनी अब BJP के ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे? अश्वनी शर्मा के बयान से राजनीति गरमाई”
- UP WEATHER TODAY : मौसम फिर लेगा करवट, प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

