संजीव, सोनीपत। हरियाणा निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोनीपत में कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda ने भाजपा सरकार और नगर निगमों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान और पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है और निगमों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है.
दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय उसे संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी का नाम “खजूर घोटाले” में सामने आया, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। इसी तरह रोहतक में 300 करोड़ रुपये के अमृत घोटाले, फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और पंचकूला में 160 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में नगर निगम भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और इस बार लोग कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे ताकि जनता का पैसा जनता के काम में लग सके। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नगर निगमों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
सभा के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने शहरों की बदहाल स्थिति को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों में सड़कें टूटी पड़ी हैं, सीवरेज जाम हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निगमों में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम संभव नहीं रह गया है।उन्होंने अंबाला समेत कई शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था, पानी की सप्लाई, जल निकासी और कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, नशे और अपराध की समस्या लगातार बढ़ रही है और भाजपा सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी ने चुनावों में किए गए कई वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये देने, बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन देने, किसानों को धान पर 3100 रुपये MSP देने और एससी-बीसी समाज को 100-100 गज के प्लॉट देने जैसे वादे आज तक अधूरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद सरकार ने लोगों के राशन कार्ड और पेंशन तक काट दी।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में “जंगलराज और फिरौती राज” का माहौल बन चुका है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि भाजपा ने 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था।इस जनसभा में Geeta Bhukkal, BB Batra सहित कई कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और स्थानीय नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल रहे।
- Abhishek Sharma Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
- CG में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, विधायक मोहले के भाई समेत तीन लोगों की मौत
- BREAKING: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, जानें कहां से लड़ेंगी 2027 का चुनाव
- टीचर्स की गुंडागर्दी ! कन्या शाला में नोटिस देने पर भिड़े शिक्षक, जांच करने पहुंची टीम के सामने बुलानी पड़ी पुलिस
- सड़क पर दौड़ी मौतः नीलगाय की चपेट में आए बाइक सवार पिता-पुत्र, एक की थमी सांसें, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

