चंडीगढ़। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत हुई प्रेस वार्ता में हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले पर लीपापोती की जा रही है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल उठाया कि आखिर राम मंदिर के चढ़ावे पर कथित डाका डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े इतने गंभीर मामले में यदि जवाबदेही तय नहीं होगी तो लोगों का विश्वास कमजोर होगा। कांग्रेस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए और किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।इस प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व सांसद ए.पी. गौतम, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार से मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

