Lalluram Entertainment Desk. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से खलबली मचा दी है। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिएटिव तरीके से यह संकेत दिया—अपनी बेटी “दुआ” की फोटो शेयर करके, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिख रही है, जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव नजर आ रहा है। अब दीपिका- रणवीर सिंह को लेकर चर्चा है कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
इस पोस्ट के बाद फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है। फैंस ने इसे “बेबी नंबर 2” की अनाउंसमेंट मान लिया। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।लोग दुआ के “बड़ी बहन” बनने की बात कर रहे हैं।
सेलेब्स भी दे रहे बधाइयाँ
इस संभावित खुशखबरी पर सेलेब्स ने भी जमकर प्यार बरसाया है और बधाइयाँ दी हैं।एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा बी बधाई हो लिखा। तो वहीं कियार आडवाणी ने बहुत सारे हार्ट इमोजी और इविल आई के साथ बधाई दी।इसके साथ ही सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले,रकुल प्रीत,अदा ख़ान सहित बहुत से सेलिब्रिटीज ने बधाइयाँ दी है।
2018 में की थी शादी
दीपिका और रणवीर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।ऑनस्क्रीन भी इनकी केमेस्ट्री खूब पसंद की जाती रही है। और रियल लाइफ में भी ये दोनों कपल गोल देते आए हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और उसके बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ पर फैंस की नजर बनी रहती है।
दुआ ने 2024 में कपल की जिंदगी में दस्तक दी थी, अब दूसरे बच्चे की खबर ने उनकी फैमिली में खुशियों का माहौल और बढ़ा दिया है।फिलहाल कपल की ओर से ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इस पोस्ट ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि जल्द ही उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

