कुमार इंदर, जबलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बहुचर्चित मानहानि मामले में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान को नोटिस जारी हुआ है। जबलपुर हाईकोर्ट ने कार्तिकेय चौहान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा- किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले दूसरे पक्ष को सुनना जरूरी है। राहुल गांधी को ट्रायल कोर्ट में लंबित प्रकरण का स्टेटस रिपोर्ट पेश के निर्देश दिए है।

वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस पार्षद राजू भदोरिया ने इसे फौजिया शेख अलीम का बताया षडयंत्र, किया पोस्ट

मानहानि मुकदमे को HC में चुनौती

दरअसल कार्तिकेय चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाईकोर्ट पहुंचे थे। राहुल गांधी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि मामला चल रहा है। राहुल गांधी ने मानहानि मुकदमे को HC में चुनौती दी है। कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

यह था मामला

एमपी एमएलए कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी कर चुका है। याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही मुकदमा दर्ज किया गया है। राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। 2018 में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया था। राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कार्तिकेय चौहान ने भोपाल MPMLA कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी ने झाबुआ में एक सभा में पनामा पेपर्स लीक में शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m