हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश में वंदे मातरम विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। अब इसी कड़ी में नगर निगम के कांग्रेस पार्षद राजू भदोरिया ने इसे फौजिया शेख अलीम का षडयंत्र बताया है।
कांग्रेस पार्षद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- फोजिया शेख अलीम नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रही है। फोजिया शेख अलीम साल में तीन बार आयोजित होने वाली परिषद सम्मेलन में हमेशा समय से शामिल रही है। कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया कि फौजिया शेख अलीम ने जानबूझकर वंदे मातरम को मुद्दा बनाया है।
प्रश्न काल में पहला प्रश्न होने के बावजूद जानबूझकर लेट आई। फौजिया शेख अलीम के पति मध्यप्रदेश वकील संगठन का चुनाव लड़ रहे हैं। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए महापौर और फौजिया शेख अलीम ने षडयंत्र किया है।


