Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • Peshwai Nath: नवरात्रि के खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है पेशवाई नथ के नए डिजाइंस
  • हेयर फॉल होगा बंद और ग्रोथ होगी तेज, बस आजमाएं यह जादुई नुस्खा
  • ट्रेंड में हैं ये सीशेल ज्वेलरी, देखें खूबसूरत डिजाइंस
  • भारतीयों की तुलना में कितने अमीर होते हैं इजरायल के लोग
  • Living Room की दीवारों पर लगवाएं ये Mirror Designs…
  • Netflix, Prime Video या YouTube…वीडियो देखने पर कौन-सा ऐप खाता है सबसे ज्यादा डेटा?
  • Mughal Tax: मुगल काल में कैसे भरते थे टैक्स? जानिए
  • पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें
  • कौन हैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार, जिन्होंने बचाई 180 मुसाफिरों की जान
  • Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Home » उत्तराखंड

SSP ऑफिस बनेगा BJP कार्यालय? कांग्रेस की खुली चेतावनी ने बढ़ाई सियासी गर्मी, जानिए क्या है पूरा विवाद

Ashvani Pal
15 Sep 2026, 09:24 PM 09/15/2026उत्तराखंड
Share
Share Share Follow
Preferred
SSP ऑफिस बनेगा BJP कार्यालय? कांग्रेस की खुली चेतावनी ने बढ़ाई सियासी गर्मी, जानिए क्या है पूरा विवाद

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय का बोर्ड हटाकर भाजपा का झंडा लगाने की चेतावनी दी.

देहरादून. सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने धरना देकर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने की मांग की. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं को निशाना बनाकर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट की जा रही हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट पर विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक फेसबुक अकाउंट के जरिए पार्टी नेताओं की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही हैं. उन्होंने कथित तौर पर गलत मंशा से डाली गई कूटरचित पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस की प्रदेश सचिव स्वाति नेगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किए जाने पर उसे तत्काल हटवा दिया जाता है, जबकि भाजपा की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती.

पहले भी शिकायत का दावा

स्वाति नेगी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित दुष्प्रचार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहले लिखित शिकायत कर चुके हैं. उनके मुताबिक, शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने खिलाफ किए जा रहे कथित दुष्प्रचार को लेकर पुलिस से शिकायत की थी. स्वाति नेगी के अनुसार, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई.

अपने खिलाफ वीडियो का आरोप

स्वाति नेगी ने आरोप लगाया कि 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम के दौरान उनके खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. उन्होंने कहा कि इसे उनके चरित्र हनन के प्रयास के तौर पर देखते हुए उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को लिखित शिकायत दी थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लगातार अनर्गल सोशल मीडिया पोस्ट डाली जा रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही.

बोर्ड हटाने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय का बोर्ड हटाकर वहां भाजपा का झंडा लगा देंगे.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें 
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट

3 weeks ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
India Block Jantar Mantar Protest LIVE: लंच के बाद राहुल गांधी जंतर-मंतर पर धरना देने रवाना, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, सभी विपक्षी सांसद मौजूद
ट्रेंडिंग

India Block Jantar Mantar Protest LIVE: लंच के बाद राहुल गांधी जंतर-मंतर पर धरना देने रवाना, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, सभी विपक्षी सांसद मौजूद

Today | 1 min ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, चरणजीत सिंह चन्नी निकालेंगे ‘पगड़ी संभाल यात्रा’, राहुल गांधी की बस यात्रा की भी तैयारी
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, चरणजीत सिंह चन्नी निकालेंगे ‘पगड़ी संभाल यात्रा’, राहुल गांधी की बस यात्रा की भी तैयारी

Today | 4 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
अहमदाबाद: जर्जर हुई 66 साल पुरानी शारदाबेन अस्पताल की इमारत, बेड घटे, मरीज अन्य अस्पतालों में रेफर
गुजरात

अहमदाबाद: जर्जर हुई 66 साल पुरानी शारदाबेन अस्पताल की इमारत, बेड घटे, मरीज अन्य अस्पतालों में रेफर

Today | 4 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
एक लाश, एक हादसा और कई राज! जंगल में मिला नाबालिग लड़की का सिर कटा शव, जिस पर भगा ले जाने का शक उसकी सड़क हादसे में हुई मौत
मध्यप्रदेश

एक लाश, एक हादसा और कई राज! जंगल में मिला नाबालिग लड़की का सिर कटा शव, जिस पर भगा ले जाने का शक उसकी सड़क हादसे में हुई मौत

Today | 6 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
मैं विपक्ष का एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री हूं, जो… अपनी सुरक्षा को लेकर हरीश रावत ने उठाए सवाल, पुलिस एस्कॉर्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
उत्तराखंड

मैं विपक्ष का एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री हूं, जो… अपनी सुरक्षा को लेकर हरीश रावत ने उठाए सवाल, पुलिस एस्कॉर्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

Today | 8 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×