अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी बबीता ने चौंकाने वाला बयान देते हुए बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है। ईओ की पत्नी ने डेहरी के वर्तमान विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, डेहरी के लोजपा (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह उनके पति से कभी 25 तो कभी 50 लाख रुपए की डिमांड करते थे। विधायक रात दिन उन्हें फोन कर परेशान करते थे।
पत्नी ने की नार्को टेस्ट कराने की मांग
ईओ विमल कुमार की पत्नी बबीता ने कहा कि, विधायक के प्रताड़ना से उनके पति काफी तनाव में रहते थे। उन्होंने इस हत्याकांड की नार्को टेस्ट कराने की मांग की है तथा डेहरी के विधायक पर लगातार फोन कर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने डेहरी के विधायक को लेकर कई आशंकाएं भी व्यक्त की है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की पत्नी के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस इस जांच को आगे कैसे बढ़ाती है?
लाठी-डंडो और धारदरा हथियार से हमला
मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार कल शनिवार की देर रात कार द्वारा पटना के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में औरंगाबाद के बारुण के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया और विमल कुमार के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जमकर मारपीट की। इस वीभत्स हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस घटना में ईओ के ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध प्रतित हो रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राजद ने सम्राट सरकार को घेरा
ईओ विमल कुमार की हत्या को लेकर राजद ने भी सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। राजद ने सोशल मीडिया एक्स पर घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सम्राट चौधरी सरकार में अपराधियों का दुःसाहस सातवें आसमान पर है। कार्यपालक पदाधिकारी, डेहरी (रोहतास ) विमल कुमार की हत्या की बेरहमी से हत्या कर दी गै। देर रात डेहरी से पटना लौटने के क्रम में धनौती पुल और लख डिहरा के बीच बदमाशों ने चाकू मार कर उनकी हत्या की गई। राजद ने कहा कि, सम्राट राज में हर आम बिहारवासी असुरक्षित महसूस कर रहा है।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: JDU प्रदेश महासचिव के घर से 20 लाख की चोरी, 48 घंटे में दूसरी वारदात


