लुधियाना. दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर अहम खबर समाने आई है. लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले ट्रेन पर पथराव किए जाने की खबर सामने आई है. खबर है कि ट्रेन तेज रफ्तार से अमृतसर की ओर बढ़ रही थी, उसी दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रेन को निशाना बनाकर पत्थर फेंका है. इस घटन के बाद ट्रेन में बैठे लोग काफी परेशान हो गए और लोगों में दर्शन का माहौल बन गया किसी को यह समझ नहीं आया कि अचानक चलती ट्रेन में पथराव क्यों हुआ और किसने किया.
जानकारी मिली है कि पथराव किए गए पत्थर कोच नंबर NR 246321 पड़े हैं, इससे खिड़की का कांच फूटा गया. गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF सक्रिय हो गया. फिरोजपुर मंडल के कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

अमृतसर पहुंचने पर RPF ने की ट्रेन की जांच
ट्रेन नंबर 14679 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रात करीब 10:25 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची. इसके बाद RPF पोस्ट अमृतसर के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने C&W स्टाफ और जेई रोहित कुमार के साथ ट्रेन की जांच की. जांच के दौरान बोगी के अंदर सीटों के पास लगे शीशे टूटे मिले.
जानकारी यह भी समाने आई है कि लुधियाना से पहले बाईं तरफ से पथराव हुआ है. जांच में सामने आया कि शुरुआती शिकायत के मुताबिक ट्रेन पर लुधियाना रेलवे स्टेशन से पहले बाईं ओर से पत्थर फेंके गए थे. आरोपियों की पहचान के लिए RPF ने विशेष जांच टीम गठित की है. सब इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम रेलवे ट्रैक के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांच रही है.
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Updatge: बीएसपी स्क्रैप चोरी की जांच करने सीबीआई ने बनाई टीम… 743 पीएम आवास के लिए हितग्राहियों से मंगाए आवेदन… बैताल रानी घाटी में तेंदुओं की आहट से दहशत…
- ‘प्लेन हाईजैक कर लूंगा’, मजाक में भेजे टेक्स्ट मैसेज से उड़ते फ्लाइट में मचा हड़कंप, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
- बिहार विधान परिषद चुनाव: 7 सीटों के नतीजे घोषित, दरभंगा में अब भी मतगणना जारी
- भोपाल मास्टर प्लान 2047: मिसरोद में 45 मीटर चौड़ी सड़क का विरोध, रहवसीयों ने पोस्टर पर लिखा- राजनीतिक व्यक्तियों का प्रवेश निषेध
- मंत्री की विधायक को दो टूक! ‘न्याय तो करना पड़ेगा, सिफारिश करनी है तो शिकायतकर्ता को राजी कर लो’, सभागार में गूंजी तालियां

