पठानकोट। लाल किले के पास आत्मघाती आतंकी हमले में जांच के तार अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ते ही 15+ डॉक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में मिसिंग मिले हैं। इसमें पंजाब राज्य के कुछ लोगो के शामिल होने शंका भी जताई जा रही है। दो दिन से जगह-जगह जांच एजेंसियों की छापेमारी के दौरान यह जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि इनमें कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डॉक्टर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हो या ब्लास्ट के बाद पैदा हुए माहौल की वजह से यूनिवर्सिटी से चला गया हो।
एजेंसियां उन डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस बीच सोशल मीडिया में यह भी बात सामने आई है कि दिल्ली में हुए बम धमाके के तार पठानकोट से जुड़े पाए गए हैं।

सूत्र की माने तो एनआईए ने एक मुस्लिम डॉक्टर को हिरासत में लिया है, जिसके आतंकियों से संबंध होने की आशंका है। डॉक्टर पर दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों से बातचीत करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पता चला है की उक्त डॉक्टर की बात दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले के आरोपितों के साथ होती थी। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

