Delhi Assembly Budget Session-2026: दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 23-25 मार्च तक चलेगा। वहीं सीएम रेखा गुप्ता 24 मार्च को दिल्ली का बजट (Delhi Budget) पेश करेंगी। बजट की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें डिजिटल आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया। सदस्यों के लिए टैबलेट लगाए गए हैं और देश का पहला इन-हाउस एआई चैटबॉट ‘विधान साथी’ पेश किया जाएगा। सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ गायन से होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के लिए अध्यक्ष ने सदन के भीतर परिचालन और प्रक्रियात्मक पहलुओं का व्यापक निरीक्षण किया, ताकि कार्यवाही सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सके। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सत्र की तैयारियों के बीच तकनीकी आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विधायी कार्यों को डिजिटल बनाने की दिशा में सभी सदस्यों की मेजों पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे उन्हें सदन की कार्यवाही, आधिकारिक दस्तावेजों और विधायी कार्यों तक वास्तविक समय (रियल-टाइम) में पहुंच प्राप्त होगी। साथ ही, सदन के राष्ट्रीय चरित्र को और मजबूती देने के लिए सत्र की शुरुआत में एक प्रख्यात गायक द्वारा ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण गायन लाइव गाया जाएगा।
सदस्यों की सहायता के लिए अपना इन-हाउस एआई-सक्षम चैटबॉट ‘विधान साथी’ पेश करेगी
दिल्ली विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा बनने जा रही है जो सदस्यों की सहायता के लिए अपना इन-हाउस एआई-सक्षम चैटबॉट ‘विधान साथी’ पेश करेगी। यह एआई प्लेटफॉर्म सदस्यों के लिए एक समर्पित विधायी अनुसंधान सहायक के रूप में कार्य करेगा, जो विधेयकों, अधिनियमों और नीतिगत मामलों के विश्लेषण में डेटा-आधारित सटीक जानकारी प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

