शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल का गिद्ध पाकिस्तान पहुंच गया है। उड़ते हुए वह राजस्थान पहुंचा था और इसी रास्ते से सीमा पार कर पाक पहुंच गया। खानेवाल जिले में उसे बरामद किया गया है। 7 दिनों में 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करने वाले गिद्ध का यह कारनामा जानकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, गिद्ध को हलाली डैम से 30 मार्च को छोड़ा गया था। इससे पहले यह घायल अवस्था में मिला था और इलाज के बाद इसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था। गिद्ध वन विहार नेशनल पार्क की निगरानी में था। लेकिन अचानक 7 अप्रैल को इसका GPS लोकेशन बंद हो गया जिससे अफसरों की चिंता बढ़ गई।
फौरन WWF को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद होने WWF पाकिस्तान से संपर्क किया गया। पाकिस्तान वन विभाग और WWF पाकिस्तान ने खानेवाल ने गिद्ध को सफलतापूर्वक स्थानीय निवासियों से बरामद किया। बताया जा रहा है कि रिलीज के बाद गिद्ध राजस्थान होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार कर पाकिस्तान पहुंचा था। फिलहाल पाकिस्तान के रेस्क्यू सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।

