DC vs MI IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन का पहला डबल हेडर है। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव इस मैच में टीम की कमान संभालेंगे। दिल्ली ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई टीम में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। ऐसे में आज दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। उससे पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, दोनों टीमों की प्लेइंग 11, अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में सफलता मिली है।

अगर अरुण जेटली स्टेडियम की बात करें तो यहां मुकाबला काफी कड़ा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 7 और मुंबई ने 6 मुकाबले जीते हैं। यानी अपने होम ग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती रही है। वहीं, पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी, जिससे उनका दबदबा और मजबूत नजर आता है।

अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हाल के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में यहां जमकर रन बने थे और आईपीएल में भी ऐसा ही हाई-स्कोरिंग ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा, इसलिए ओस का कोई खास असर नहीं रहेगा और टॉस की भूमिका भी सीमित रह सकती है।

हालांकि, 3 अप्रैल को हुई बारिश के चलते पिच को कवर रखा गया था, जिससे शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना टीमों के लिए फायदेमंद विकल्प हो सकता है। इस मैदान पर 220 से ज्यादा का स्कोर मजबूत माना जाता है। कुल मिलाकर, दिल्ली में होने वाला यह मैच एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला बनने की पूरी संभावना है, जहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, समीर रिज़वी, करुण नायर

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H