शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बहाल कर दी गई है। साथ ही एक महीने के लिए सेवाएं बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: कंस वध मेला में अश्लील डांस: बार बालाओं ने लगाए ठुमके, फूहड़ आयोजन में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी पर लोगों ने न्यौछावर किए पैसे

पीएमश्री / समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को यह बड़ी रहत दी गई है। DPI ने अतिथि शिक्षकों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले 31 मार्च तक उनकी सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब एक महीने के लिए सेवा बढ़ाने पर अतिथि शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।

