चंडीगढ़। दिल्ली में होने वाली पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस अहम बैठक में पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह और विधानसभा चुनाव दोनों विषयों पर चर्चा होनी है, लेकिन इस बीच खराब आई है कि बैठक में चन्नी शामिल नहीं होंगे. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है. चन्नी के बैठक मे शामिल नहीं होंने से एक बार फिर से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे. इसे लेकर उन्होंने सफाई दी है कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं और गुरुवार को उनकी अंतिम परीक्षा है.
इसी कारण वह दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे हालांकि, चन्नी की ओर से बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

