Delhi Former IAS Officer Dhanendra Kumar Death: दिल्ली के हौज खास इलाके में घर में एसी (AC) ब्लास्ट में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। रात के अंधेरे में तेज ब्लास्ट के साथ AC की इनडोर यूनिट में आग लग गई। इससे पूरे घर में धुंआ फैल गया। धुएं की वजह से उनकी हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वो 80 साल के थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
देश के पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानि CCI के चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार 1968 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा शुरू की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार में कई बड़े पदों पर काम किया। कई मंत्रालयों में सचिव भी रहे।
पुलिस और फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर हौज खास थाने को एक PCR कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि हौज खास के मकान नंबर R-15 में आग लग गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तबतक आग ग्राउंड फ्लोर पर रखे घरेलू सामान और पहली मंजिल पर लकड़ी की खिड़कियों तक फैल गई थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद घर में धुआं भर गया, जिससे दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घायलों में 80 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार भी शामिल थे। अत्यधिक धुआं सांस के जरिए अंदर जाने कारण इलाज के दौरान धनेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके बेटे का इलाज चल रहा है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आग AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट की वजह से लगी थी। क्राइम टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की जांच की। बिजली से जुड़ी जांच अभी चल रही है।
कौन थे धनेंद्र कुमार
धनेंद्र कुमार का जन्म 1946 में हुआ था। भारत की नौकरशाही और आर्थिक नीतियों में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ IAS अधिकारी का प्रशासनिक करियर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 1968 बैच के IAS अधिकारी के तौर पर अपनी सरकारी नौकरी शुरू की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार में कई बड़े पदों पर काम किया। वो हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे। हरियाणा में इंडस्ट्रियल पार्क्स के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें नेशनल सिटिजन्स अवॉर्ड भी मिला था। केंद्र सरकार में उन्होंने रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम किया। नवंबर 2005 से जनवरी 2009 तक वो वर्ल्ड बैंक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे। फरवरी 2009 में उन्हें CCI का पहला चेयरमैन बनाया गया और वो जून 2011 तक इस पद पर रहे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

