सुशीला देवी, गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय संतु कुमार निवासी श्रीचंदपुर, जिला नालंदा (बिहार), हाल निवासी गांव मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे काकरोला से आईएमटी रोड स्थित गंदा नाला पुलिया के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना खेड़की दौला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा दिल्ली से 15 हजार रुपये में खरीदकर गुरुग्राम में सप्लाई करने के लिए लाया था। हालांकि, इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, अपराध शाखा मानेसर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी। मामले की गहन जांच जारी है तथा पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

