पटियाला। केंद्र सरकार द्वारा भारत माला परियोजना के तहत निर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे में रात के समय लोगो को बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ा। यहां बीच सड़क में मिट्टी का ढेर नजर आया। यह ढेर को देख पहले तो लोग डर गए लेकिन पड़ताल करने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर नेश्नल हाईवे अथॉरटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जेसीबी की मदद से रविवार को खुलवा दिया गया, जिसके बाद लोगों का आना जाना सामान्य हुआ।
खबर है इससे पहले यहां गांव गुलजारपुरा ठरुआ से घग्गा तक शरारती तत्वों द्वारा टिप्परों से मिट्टी डालकर यह एक्सप्रेसवे बंद कर दिया गया था। रात में अचानक बंद होने के कारण एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शनिवार रात को बंद किए गए एक्सप्रेसवे को एनएचएआई अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से फिर से खोल दिया। रात को रास्ता बंद होने के कारण वहां से जाने वाले मुसाफिरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, हालांकि अब रास्ता साफ है।

जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी फेंककर अवरुद्ध की गई सड़क को खोलने के लिए पहुंचे एनएचएआई के एसडीओ सलमान हकीम और चंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित है और इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे अवैध रूप से बंद करके यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसी घटना के कई बार पत्र लिखे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विभाग केवल पत्र लिखकर ही उच्चाधिकारियों को सूचित कर सकता है, जबकि कार्रवाई पुलिस प्रशासन को करनी होती है।
- सुभाष चंद्रा के आरोपों पर RIL का पलटवार, कहा- ‘मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं हुआ’
- Bihar Top News 28 august 2026: तीन बच्चियों की डूबने से मौत, रक्षाबंधन पर सीएम ने दिया संदेश, एक ही परीक्षा से होगी भर्ती, राजद नेता के भाई की हत्या
- छोटे कदम, बड़ा हौसला! रुड़की में मासूम बच्चों के इस सफर ने सिखाया इंसानियत का सबसे बड़ा सबक
- भूखे को भोजन खिलाना भगवान की सच्ची सेवा: सुरभि गर्ग, साईं की रसोई पहुंचकर अपने हाथों से बनाया लंगर
- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे उज्जैन, रक्षाबंधन पर किए बाबा महाकाल के दर्शन

