सुशीला देवी, गुरूग्राम। गुरुग्राम पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (सिकंदरपुर) ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.58 ग्राम एमडीएमए (पार्टी ड्रग) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंशुल राठौर (28) निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सिकंदरपुर बढ़ा, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-85 स्थित केडीएम स्कूल के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.58 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना खेड़की दौला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली से करीब 2 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से एमडीएमए खरीदकर गुरुग्राम लाता था और यहां नशा करने वालों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ किस सप्लायर से खरीदता था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जाएगी।
- जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, जानिए क्या है प्रमुख मांगें…
- दिल्ली में यूपी कांग्रेस की ‘क्लास’: 19 नेताओं ने दिया इंटरव्यू, किसकी चमकेगी किस्मत?
- Bihar Top News Today: जमुई घटना के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, तेजस्वी ने मांगा CM का इस्तीफा
- गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 300 गज में बने अवैध किले को किया जमींदोज
- भोपाल सीलिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘सुबह सीलिंग और शाम को दुकानें खुलना बर्दाश्त नहीं’



