Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, दिल्ली में अस्पतालों के बाहर खुलेंगी 40 नई अटल कैंटीन, दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर फिर फंसा पेंच, यमुना में बाढ़ रोकने के लिए जापान के मॉडल पर काम करेगी सरकार प्रमुख रहा।

दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों नेताओं को मामले में आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जांच एजेंसी CBI (Central Bureau of Investigation) के पास दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। अदालत के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित नहीं होते, इसलिए आरोपमुक्त करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी राहत देते हुए आरोपमुक्त कर दिया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में अस्पतालों के बाहर खुलेंगी 40 नई अटल कैंटीन

मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों के पास करीब 40 नई अटल कैंटीन खोलने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इन कैंटीनों को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि अस्पतालों में लंबे समय तक रहने वाले लोगों को सस्ती और समय पर भोजन मिल सके। नई व्यवस्था के तहत ये कैंटीन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक, यानी लगातार 12 घंटे खुली रहेंगी। अभी तक अटल कैंटीन दो तय समय स्लॉट में संचालित होती हैं दोपहर 11:30 बजे से 2 बजे तक और शाम 6:30 बजे से 9 बजे तक।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर फिर फंसा पेंच

दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति को अंतिम मंजूरी नहीं मिलने के कारण होटल, क्लब और रेस्तरां (HCR) श्रेणी के लिए मौजूदा आबकारी नीति को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 2026–27 के लिए इसी कैटिगरी के मौजूदा लाइसेंस वर्तमान शर्तों के तहत ही नवीनीकृत (रिन्यू) किए जाएंगे। सरकार के इस आदेश से HCR सेक्टर को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि नई नीति लागू होने तक उन्हें पुराने नियमों के अनुसार ही संचालन की अनुमति रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, इससे लाइसेंस प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहेगी और होटल, क्लब व रेस्तरां के कामकाज पर कोई अचानक असर नहीं पड़ेगा। नई आबकारी नीति पर अंतिम निर्णय होने के बाद ही आगे के बदलाव लागू किए जाएंगे। फिलहाल, सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिष्ठानों को मौजूदा नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

पढ़े पूरी खबर…..

यमुना में बाढ़ रोकने के लिए जापान के मॉडल पर काम करेगी सरकार

राजधानी दिल्ली में साल 2023 में यमुना नदी में आई भयंकर बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए दिल्ली सरकार अब जापान के मॉडल को अपनाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जापान ने 20 साल पहले टोक्यो के आसपास की नदियों में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए लंबी सुरंगों के माध्यम से पानी को अंडरग्राउंड रिजर्वायरों में मोड़ने का काम किया था। इस तकनीक की मदद से बाढ़ का पानी सुरक्षित तरीके से जमा किया गया और आसपास की खेती व बसी हुई जगहें सुरक्षित रही।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

इस दिन से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है। दिल्ली शिक्षा विभाग ने सेशन 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिलों के लिए सर्कुलर जारी किया है। यह खबर खासकर उन पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने बच्चों का एडमिशन अच्छे स्कूलों में करवाना चाहते हैं। जारी सर्कुलर में एडमिशन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन की पूरी जानकारी दी गई है। (पढ़े पूरी खबर)

फर्जी UPI पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर होटल से 6.17 लाख की धोखाधड़ी: शहर के एक आलीशान होटल में साइबर फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एमसीए की डिग्री हासिल कर चुका 26 वर्षीय युवक बिना कोई पैसे दिए करीब 5 महीने तक होटल में ठहरा रहा। पुलिस के अनुसार, होटल से जाते समय आरोपी ने 6 लाख रुपये से ज्यादा के बिल का भुगतान करने का फेक स्क्रीनशॉट होटल स्टाफ को भेजा, जिससे होटल प्रशासन को विश्वास हो गया कि भुगतान हो चुका है। बाद में इस धोखाधड़ी का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (पढ़े पूरी खबर)

अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना हजारे की पहली प्रतिक्रिया : Anna Hazare React On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Liquor Scam) केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि कहा- सबूत अपर्याप्त है। दोनों को बरी किया जाता है। अरविंद केजरीवाल के बरी होने अन्ना हजारे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अन्ना हजारे ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई और कहा कि कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया जाना चाहिए।  (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें इस केस में बरी कर दिया। फैसले के बाद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलकर भावुक नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, “इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।” उनके इस बयान को लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

Delhi Metro में फिर हंगामा: राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली Delhi Metro में यात्रियों के बीच झगड़े की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के एक डिब्बे में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया। दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर चिल्लाती हुई नजर आती हैं और बहस इतनी तेज हो जाती है कि पूरा कोच कुछ देर के लिए अखाड़े जैसा माहौल बन जाता है। आसपास मौजूद यात्री बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन कोई भी महिला पीछे हटने को तैयार नहीं होती। (पढ़े पूरी खबर)

JNU में फिर तनाव क्यों? मार्च पर क्यों अड़े हैं 500 छात्र? : देश की राजधानी में स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। छात्रसंघ (JNUSU) ने कैंपस से मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन तक लॉन्ग मार्च निकालने का ऐलान किया था। इस मार्च का उद्देश्य “रोहित एक्ट” लागू करने और University Grants Commission (UGC) के नियमों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना बताया गया। मार्च की घोषणा के बाद कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र जुटने लगे, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बदल गई। प्रशासन ने मार्च को रोकने का फैसला लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। मौके पर Delhi Police के साथ Rapid Action Force (RAF) और Central Reserve Police Force (CRPF) की टीमें भी मौजूद रहीं। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में दौड़ेगी डबल डेकर बस: राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार से एक बार फिर आइकॉनिक डबल डेकर बसें दौड़ने लगेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज ऐतिहासिक विजय चौक से इन इलेक्ट्रिक ओपन-टॉप बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यह पहल दिल्ली सरकार के पर्यटन को बढ़ावा देने और सस्टेनेबल मोबिलिटी विजन के हिस्से के रूप में शुरू की गई है। नई डबल डेकर बसों के जरिए राजधानी के प्रमुख राष्ट्रीय स्मारकों को यात्रियों को एक नए और आकर्षक अंदाज में दिखाने की योजना है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m