Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 मार्च 2026) की खबरों में राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति; Delhi MCD की बैठक में लिए कई अहम फैसले; ईरान युद्ध का असर: दिल्ली पुलिस पर भी, छुट्टियों पर लगी रोक; पुरानी दिल्ली के विकास को मिलेगी नई गति प्रमुख रहा।

1. राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि छात्रों के प्रवेश और शिक्षकों की भर्ती को लेकर उनके द्वारा कही गई बातें सही तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। DU ने कहा कि सार्वजनिक रूप से कोई बयान देने से पहले तथ्यों की सही जानकारी लेना अत्यंत आवश्यक है।

2. Delhi MCD की बैठक में लिए कई अहम फैसले
दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर में तीन जगहों पर प्रतिदिन 500 किलोलीटर क्षमता वाले तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। साथ ही, शहर के दो श्मशान घाटों पर गाय के गोबर से बने उपलों से अंतिम संस्कार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, निगम आयुक्त द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए तीन अन्य प्रस्ताव भी बैठक में मंजूर कर लिए गए।

3. ईरान युद्ध का असर: दिल्ली पुलिस पर भी, छुट्टियों पर लगी रोक
ईरान युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर को लेकर संभावित भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की बढ़ती भीड़ के कारण गैस स्टेशनों के पास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की झड़प या अव्यवस्था की स्थिति को रोका जा सके।

4. पुरानी दिल्ली के विकास को मिलेगी नई गति
दिल्ली की मुख्यमंत्री और शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉरपोरेशन (SRDC) की अध्यक्ष रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में एसआरडीसी की 38वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी दिल्ली के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और संबंधित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, बैठक में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान एसआरडीसी की कार्यप्रणाली और वित्तीय मामलों में संभावित अनियमितताओं को भी उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि फाइनेंशियल अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तारः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का श्योरिटी बॉन्डः दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में बड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में 50-50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड जमा कर दिया है। दरअसल, CBI से जुड़े दिल्ली शराब घोटाले के मामले में अदालत ने दोनों नेताओं को आरोपमुक्त कर दिया था। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था। अदालत के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और 50-50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड जमा किया। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेजः दिल्ली के बाहरी इलाके में दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव के दौरान फर्जी मेडिकल वीजा का इस्तेमाल कर भारत में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद दिल्ली में रह रहे थे। उनके पास भारत में रहने के लिए वैध यात्रा दस्तावेज भी नहीं थे। जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश जाने की तैयारी की जा रही थी। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

