Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 फरवरी 2026) की खबरों में भारत मंडपम में 25 मार्च से होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना, सीएम बोलीं- दिल्ली सरकार की हर योजना पारदर्शी, जेएनयू में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल, शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा प्रमुख रहा।

भारत मंडपम में 25 मार्च से होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
Delhi International Film Festival 2026: दिल्ली में अगले महीने फिल्मी सितारों का मेला लगने जा रहा है, जहां सिनेमा, कला और ग्लैमर एक साथ देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की पहल पर 25 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिष्ठित कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ में पहले राजधानी के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) का आयोजन किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने ‘भारत मंडपम’ में दिल्ली के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) का भव्य उद्घाटन किया, जिसमें 100 से ज्यादा देशों की फिल्मों की झलक देखने को मिलेगी।

उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना
Comparison of Rahul Gandhi with Umar Khalid: दिल्ले दंगे के आरोपी उमर खालिद की तुलना राहुल गांधी से की गई है। दिल्ली में एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर भाजपा ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उमर खालिद से तुलना की है। बकायदा इसके लिए दिल्ली बीजेपी ऑफिस के बाहर पोस्टर भी लगाया गया है। ये पोस्टर भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह (RP Singh National Spokesperson BJP) ने लगवाए हैं। पोस्टर में लिखा है- अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते हैं।

सीएम बोलीं- दिल्ली सरकार की हर योजना पारदर्शी
One year of Rekha Gupta government: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने बीते एक साल में पूरी पारदर्शिता से काम किया है, जिससे हर नागरिक को योजनाओं का लाभ मिलेगा। खासकर यमुनापार के विकास को प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम हुआ है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

जेएनयू में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के कई सदस्यों ने शिक्षा मंत्रालय की ओर विरोध मार्च निकालने की कोशिश। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। कुछ ही देर में JNUSU का प्रदर्शन हिंसक हो गया और इन छात्रों ने पत्थरबाजी कर दी। कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है। वहीं जेएनयूएसयू अध्यक्ष समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा
Delhi Police Vs Shimla Police: एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट (AI Summit Shirtless Protest) करने के मामले में 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस के 20 जवान ही गिरफ्तार हो गए। 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लेकर शिमला पुलिस (Shimla Police) और दिल्ली पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को उस समय रोक लिया, जब वह आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी ले जा रही थी। यह पूरा घटनाक्रम चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर सामने आया और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सड़क को मौत का गड्ढा नहीं बनने दिया जा सकता: Delhi High Court On Janakpuri Pit Death Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने जनकपुरी सड़क हादसा मौत मामले में सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी ठेकेदारों को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि सड़क को मौत का गड्ढा नहीं बनने दिया जा सकता है। लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। ऐसे मामलों में नरमी बरती गई तो यह गलत संदेश जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
उन्नाव दुष्कर्म मामलाः Jaideep Singh Sengar: उन्नाव दुष्कर्म (Unnao rape case) पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर की चिकित्सा स्थिति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया हैl दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स निदेशक को जयदीप सिंह सेंगर की कैंसर स्थिति की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
VC शांतिश्री पंडित पर लगा जातिवाद का आरोप: JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू का विवादों से नाता चोली-दामन वाला है। जेएनयू हमेशा विवादित हरकतों के कारण सुर्खिंयों में रहता है। एक बार फिर जेएनयू में विवाद गहरा गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चल रहा विवाद नया मोड़ ले लिया है। पूर्व JNUSU अध्यक्ष धनंजय ने कुलपति शांतिश्री पंडित के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कुलपति पर सार्वजनिक मंच से घृणित और जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आयोग से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। (पढ़े पूरी खबर)
बिजली तारों के मकड़जाल’ से मिलेगा छुटकारा: Delhi Chandni Chowk Streets Hanging Electric Wires: ‘बिजली तारों के मकड़जाल’ से दिल्ली की चांदनी चौक की तंग गलियों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। चांदनी चौक की तंग गलियों में लटकती बिजली तारों को जल्द ही जमीन के अंदर यानि अंडरग्राउंड किया जाएगा। शुरुआत पहले फेज में 28 गलियों से की जा रही है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को पुरानी दिल्ली के टाउन हॉल से योजना को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के लिए 1000 करोड़ के फंड का भी ऐलान किया। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 23 करोड़ का मारिजुआना गांजा: Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा यानी दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर 23 करोड़ रुपये का मारिजुआना गांजा पकड़ाया है। कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 23.936 किलोग्राम मारिजुआना गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 23.936 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
मालिक के घर में डाली ईडी की फेक रेड: Delhi Fake ED Raid: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। य़हां कुछ ऐसा हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां नौकरानी ने ‘स्पेशल 26’ मूवी की तर्ज पर अपने मालिक के घर फर्जी ईडी की रेड की साजिश रची। नकली ED अधिकारी बनकर लाखों की नकदी और घड़ियां लूटकर फरार हो गए। इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी वर्दी और आईडी कार्ड भी बरामद किया है। (पढ़े पूरी खबर)
क्रिप्टो डील के नाम पर गनपॉइंट पर डकैती: पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सस्ती क्रिप्टोकरेंसी दिलाने के बहाने एक बीटेक छात्र से गनपॉइंट पर लूटपाट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा महज 48 घंटे में करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


