Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (09 अप्रैल 2026) की खबरों में दिल्ली में पानी के टैंकरों पर NGT सख्त; GPS अनिवार्य, राघव चड्ढा विवाद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री, दिल्ली के अब सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी जरूरी प्रमुख रहा।

दिल्ली में पानी के टैंकरों पर NGT सख्त; GPS अनिवार्य
दिल्ली में पानी की आपूर्ति को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब राजधानी के सभी पानी के टैंकरों में GPS लगाना अनिवार्य होगा। एनजीटी ने स्पष्ट किया है कि यह नियम ग्राउंड वाटर से पानी लेकर चलने वाले टैंकरों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से साफ पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों दोनों पर लागू होगा। आदेश का उद्देश्य पानी की आपूर्ति को ट्रैक करना और किसी भी तरह की अनियमितताओं को रोकना है। एनजीटी के इस आदेश के बाद, GPS नहीं लगे टैंकरों को चलाने की अनुमति नहीं होगी, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

दिल्ली में 3 नए ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल एस्टेट
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है। इसके तहत राजधानी में तीन नए ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल एस्टेट (हरित क्षेत्र औद्योगिक परिसर) विकसित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन नए औद्योगिक परिसरों के विकसित होने से न सिर्फ औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर भी पैदा होंगे।

राघव चड्ढा विवाद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को हाल ही में राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस विवाद में अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukteshwaranand) भी शामिल हो गए हैं। एक पॉडकास्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव चड्ढा की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति हैं। उन्होंने आगे कहा, “राजनीतिक गणित अलग होता है। कई लोग कह रहे हैं कि उनका राजनीतिक कद बढ़ने लगा था, जो आगे चलकर लीडर के लिए दिक्कत पैदा कर सकता था। राघव का कद सिर्फ पार्टी में नहीं, बल्कि खुद के प्रयासों से बढ़ा है।” राघव चड्ढा ने इस पॉडकास्ट के कुछ अंश बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए और शंकराचार्य के लिए लिखा, “आपके श्रीचरणों में सादर प्रणाम।”

दिल्ली के अब सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी जरूरी
दिल्ली में अब सभी सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर आने और जाने की हाजिरी मशीन से लगानी होगी. दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अब GNCTD और MCD के सभी दफ्तर अपने पुराने समय पर काम करेंगे और हर कर्मचारी के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी होगी. सरकार ने साफ कहा है कि अब GRAP खत्म हो गया है, इसलिए दफ्तरों का बदला हुआ समय भी खत्म कर दिया गया है. अब सभी दफ्तर पहले की तरह सामान्य समय पर खुलेंगे.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः–
दिल्ली में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दिल्ली में देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत 20 से अधिक IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की सूची जारी की गई है।विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार ने इस बदलाव के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक प्रक्रिया में सुधार प्राथमिकता है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ समय पर निर्णय लेने और योजनाओं को लागू करने का दायित्व सौंपा गया है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Operation Cy-Hawk-04 के तहत अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। इस ऑपरेशन में साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस टीम ने 113 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान 57 मामलों का खुलासा किया गया है, जिनमें करीब ₹22 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश हुआ है। (पढ़े पूरी खबर)
लिव-इन में रह रही शादीशुदा महिला को पुलिस सुरक्षा: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक लिव-इन में रह रहे जोड़े को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक व्यक्ति का जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार सुरक्षित है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पहले से किसी वैवाहिक बंधन में होने के बावजूद, यह अधिकार उनसे छीनना सही नहीं है। इस फैसले से यह स्पष्ट होता है कि व्यक्तिगत जीवन और सुरक्षा के मामले में कानून सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू है, चाहे उनकी पारंपरिक वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपी के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती का गला घोंटकर हत्या की, फिर सबूत छिपाने के लिए उसकी लाश को बेड के अंदर छिपा दिया और मौके से फरार हो गए। (पढ़े पूरी खबर)
जनकपुरी हादसा: बाइकर मौत मामले में 3 आरोपी: दिल्ली में सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हुई दर्दनाक मौत के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने द्वारका कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला फरवरी महीने में जनकपुरी इलाके में हुए उस हादसे से जुड़ा है, जिसमें बाइकर कमल ध्यानी की जान चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, ध्यानी अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली NCR में मोटापे का बढ़ता खतरा; दिल्ली-NCR में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और हालिया रिपोर्ट ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। एक निजी अस्पताल समूह की ताजा स्टडी के मुताबिक, क्षेत्र में हर 10 में से 8 लोग मोटापे का शिकार हैं, जो सबसे बड़ा स्वास्थ्य जोखिम बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार, रुटीन हेल्थ चेकअप कराने वाले लोगों में 17% लोग डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित पाए गए, 19% लोग हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के शिकार हैं, 23% लोगों में खून की कमी (एनीमिया) पाई गई वहीं 81% लोगों में मोटापा दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

