Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 मार्च 2026) की खबरों में दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में राहत; दिल्ली में ठंड का यू-टर्न; 40 स्कूलों को बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा; दिल्ली की सड़कों पर लगाए गए बड़े-बड़े QR कोड प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में राहत
दिल्ली के आम उपभोक्ताओं और डेवलपिंग एजेंसियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज (IFC) से जुड़ी एक अहम और व्यावहारिक नीति सुधार को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से आईएफसी की ऊंची दरें राजधानी में निर्माण और पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी बाधा बनी हुई थीं, जिसके चलते कई प्रोजेक्ट्स अटके पड़े थे। इस बीच जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Parvesh Sahib Singh) के नेतृत्व में डीजेबी ने एक अंतरिम लेकिन प्रभावी समाधान लागू किया है। इस फैसले से उन लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके प्रोजेक्ट्स अब तक ऊंचे चार्ज के कारण रुके हुए थे।

2. दिल्ली में ठंड का यू-टर्न
दिल्ली में हाल ही में मौसम का रुख अचानक बदल गया है। करीब 15 दिन पहले राजधानी में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था और होली के आसपास पंखे चलाने पड़ रहे थे। लेकिन अब तेज हवाओं और बारिश के चलते ठंड का अहसास होने लगा है, जिससे लोगों को फिर से कंबल और रजाई निकालनी पड़ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा था। फरवरी का औसत तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

3. 40 स्कूलों को बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के 40 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल मामले में साइबर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इन धमकी भरे ई-मेल भेजने के लिए बांग्लादेश के सर्वर का इस्तेमाल किया गया था। साइबर पुलिस की जांच के अनुसार, इस साजिश में बांग्लादेश निवासी सौरभ विश्वास उर्फ माइकल की भूमिका सामने आई है। वह गुजरात के अहमदाबाद में रहकर ई-मेल आईडी तैयार करता था।

4. दिल्ली की सड़कों पर लगाए गए बड़े-बड़े QR कोड
पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली की उन सभी सड़कों पर क्यूआर/बार कोड युक्त डिस्प्ले बोर्ड लगाने की शुरुआत करने जा रही है, जहां पर सड़कों को फिर से बनाने यानी सड़कों की स्ट्रेंथनिंग और री-कार्पेटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से अब नागरिकों को सिर्फ जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि सीधे अपनी प्रतिक्रिया देने का अवसर भी मिलेगा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तारः दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थानाक्षेत्र की एक काॅलोनी में पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। महिला ने कहा कि, अपराध की गंभीरता की अनदेखी करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पुलिस ने कहा है कि, मामले की जांच जारी है। (पूरी खबर पढ़े)
पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्तः दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने हाल ही में एक गंभीर मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के कामकाज पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने साफ कहा कि बार-बार मौके देने के बावजूद पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल नहीं की, जो बेहद गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। जस्टिस गिरीश कथपालिया ने कहा कि जमानत जैसे महत्वपूर्ण मामलों में इस तरह की ढिलाई न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती है। (पूरी खबर पढ़े)
उत्तम नगर में तनाव पर सपा सांसद ने अमित शाह का लिखा पत्रः दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कथित तनाव के बीच जिआ उर रहमान बर्क (Zia Ur Rehman Barq) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि इलाके में लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए समय रहते कदम उठाना जरूरी है। जिआ उर रहमान बर्क ने खास तौर पर आने वाले ईद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

