Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 अप्रैल 2026) की खबरों में दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई के नियम सख्त; एलपीजी संकट के बीच प्रवासी मजदूरों को रेखा गुप्ता सरकार ने दी राहत; CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’; दिल्ली में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई के नियम सख्त
दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर नए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत अब उन क्षेत्रों में जहाँ पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क उपलब्ध है, व्यवसायों के लिए PNG कनेक्शन लेना या आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षित आपूर्ति और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

2. एलपीजी संकट के बीच प्रवासी मजदूरों को रेखा गुप्ता सरकार ने दी राहत
राजधानी में एलपीजी सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा राहत कदम उठाया है। खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने घोषणा की है कि अब प्रवासी मजदूर बिना रेगुलर एलपीजी कनेक्शन के भी गैस सिलेंडर ले सकेंगे। सरकार के मुताबिक, ऐसे जरूरतमंद मजदूर अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इस फैसले का उद्देश्य उन लोगों को राहत पहुंचाना है, जो अस्थायी रूप से दिल्ली में रह रहे हैं और जिनके पास स्थायी गैस कनेक्शन नहीं है।

3. CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’
राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया। सरकार ने ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’ (वायु प्रदूषण शमन कार्य योजना–2026) लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल वर्ष 2026-27 के ऐतिहासिक ग्रीन बजट के तहत लाई गई है, जिसमें साफ हवा और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

4. दिल्ली में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त
प्रशासनिक लापरवाही और कानून की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कड़कड़डूमा की सत्र अदालत ने एमसीडी (MCD) के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है। अदालत ने यह सख्त कदम तब उठाया, जब निर्माण रोकने के स्पष्ट न्यायिक आदेशों के बावजूद एक पांच-मंजिला अवैध इमारत का निर्माण जारी रहने दिया गया। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि न्यायालय के आदेशों की सीधी अवहेलना भी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
राघव चड्ढा का AAP पर पलटवारः आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadda) को हाल ही में उच्च सदन में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी की इस कार्रवाई के बाद उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए, जिनमें पार्टी लाइन से हटकर काम करने और अहम मुद्दों पर अपेक्षित विरोध न करने जैसी बातें शामिल हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का आरोप था कि राघव चड्ढा महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का विरोध करने में सक्रिय नहीं दिखे और यहां तक कि विपक्षी दलों के वॉकआउट के दौरान भी सदन से बाहर नहीं गए। (पूरी खबर पढ़े)
गंजा काे दिल्ली STF ने मुठभेड़ के बाद दबोचाः दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को दक्षिण-पूर्व जिले के बदरपुर इलाके में कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा के साथ मुठभेड़ की। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से सलीम घायल हो गया और मौके पर ही उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ये आरोपी हत्या, हत्या की कोशिश और चोरी/सेंधमारी सहित 75 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल था. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

