चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी में इन दिनों राघव चड्ढा चर्चा का विषय बने हुए है। पद से हटाए जाने के बाद माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। एक तरफ पार्टी के नेता राघव पर तंज कस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर के बीच राघव चड्ढा ने एक नया पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने उन साथियों को जवाब दिया, जो उन पर संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगा रहे हैं।
पंजाब मेरी आत्मा है, कहानी अभी बाकी”
राघव चड्ढा ने लिखा कि “मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूरी में वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, उनके लिए यह एक छोटी झलक है। कहानी अभी बाकी है।”उन्होंने आगे कहा कि “पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि मेरा घर, मेरा कर्तव्य, मेरी मिट्टी और मेरी आत्मा है।” आपको बता दें कि संसद में सही मुद्दे नहीं उठाए जाने को लेकर राघव को राज्य सभा के उपनेता के पद से हटाया था। इसके बाद से ही चर्चा का बाजार गर्माया हुआ था.

एक वीडियो भी शेयर किया
इस पोस्ट के साथ चड्ढा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके संसद में दिए गए भाषणों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में उन्हें पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए सुना जा सकता है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

