Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 फरवरी 2026) की खबरों में यूपी CM योगी ने दिल्ली को बताया गैस चेंबर; गंदगी से दिल्ली को मुक्त करने एमसीडी का नया कचरा कलेक्शन प्लान; CM रेखा ने IGI एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया उद्घाटन; दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में फैले नकली दवाओं के नेटवर्क का किया भंडाफोड़ प्रमुख रहा।

1. यूपी CM योगी ने दिल्ली को बताया गैस चेंबर

सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने दिल्ली की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)सरकार पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा। आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भारद्वाज ने योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो दरअसल रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे होने पर “सर्टिफिकेट” जैसा है। 20 फरवरी को सरकार के एक वर्ष पूरा होने से पहले साझा किए गए इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली की खराब हवा और प्रदूषण पर टिप्पणी करते हुए इसे “गैस चेंबर” जैसी स्थिति बताते नजर आ रहे हैं। इसी बयान को आधार बनाकर सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला और कहा कि विपक्ष को कुछ कहने की जरूरत नहीं, सरकार के कामकाज पर दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री ही टिप्पणी कर रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर……

2. दिल्ली को गंदगी से मुक्त करने एमसीडी का नया कचरा कलेक्शन प्लान

दिल्ली नगर निगम (MCD) राजधानी में कचरा संग्रहण प्रणाली को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर रही है। योजना के मुताबिक, यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार लागू हुआ तो दिल्ली के सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। नई रूपरेखा के अनुसार गीला कचरा (Wet Waste): सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को घरों से उठाया जाएगा। सूखा कचरा (Dry Waste): बाकी बचे दिनों में अलग से संग्रहित किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर……

3. CM रेखा ने IGI एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया उद्घाटन

CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में GMR द्वारा स्थापित 120 मिस्ट स्प्रे(Mist Spray) सिस्टम का उद्घाटन किया। यह पहल राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और यात्रियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली GMR Group ने बताया कि मिस्ट स्प्रे सिस्टम हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को कम करने में मदद करेगा, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर वायु गुणवत्ता मिल सकेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म रणनीतियों पर वैज्ञानिक तरीके से काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल अस्थायी राहत नहीं, बल्कि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में फैले नकली दवाओं के नेटवर्क का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस (Delhi Polce) की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का ट्रामाडोल बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण समेत गिरोह से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी फैक्ट्री में तस्करी कर लाए गए ट्रामाडोल पाउडर से गोलियां तैयार करता था। इन गोलियों का इस्तेमाल नशे के आदी लोग हेरोइन के विकल्प के रूप में कर रहे थे।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली हाईकोर्टका आदेश: डेयरी कॉलोनियों को करना होगा रीलोकेटः दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद सभी डेयरी कॉलोनियों को स्थानांतरित (रीलोकेट) करने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) को निर्देश दिया कि वह विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में उस नीति का पूरा विवरण होना चाहिए, जिसके तहत डेयरियों को शिफ्ट किया जाना है, साथ ही यह भी बताया जाए कि स्थानांतरण के लिए किन-किन शर्तों को तय किया गया है। इसके अलावा अदालत ने एमसीडी से यह जानकारी भी मांगी है कि राजधानी में कुल कितनी लाइसेंस प्राप्त डेयरियां संचालित हो रही हैं और कितनी अवैध (अनधिकृत) डेयरियां हैं। (पूरी खबर पढ़े)

AI समिट के चलते दिल्ली में 16–20 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्ते रहेंगे बंदः राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेने वाले हैं। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सम्मेलन के दौरान वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित या प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें शहर में प्रवेश से पहले ही वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित अन्य रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m