Delhi New EV Policy Effective From 1st July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी लागू होने जा रही है। दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने 1 जुलाई से दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी लागू करने का ऐलान किया है। नई EV पॉलिसी के तहत अगले साल 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ऑटो और 1 अप्रैल 2028 से ई-टू व्हीलर रजिस्टर होंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान करने के साथ कहा कि दिल्ली को EV कैपिटल बनाने की प्लानिंग है। इसके जरिए प्रदूषण की समस्या से निपटने में बड़ा संबल मिलेगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि EV पॉलिसी के तहत अगले 4 साल में दिल्ली में 15,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा।

नई ईवी पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बड़ी छूट और सब्सिडी देने की प्लानिंग है। EV पॉलिसी के तहत BS IV फोर व्हीलर के मालिकों को 1 लाख रुपये स्क्रैपिंग इंसेंटिव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। साथ ही डिस्कॉम के साथ मिलकर घरों में ईवी चार्जिंग के लिए अलग मीटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहन तीन वर्ष तक दिल्ली के बाहर बेचे नहीं जा सकेंगे। 

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m