Tinder Dating App: डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप गैंग के गंदे खेल का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस (Delhi Police Busted Honeytrap Gang) ने किया। हनीट्रैप गैंग के सदस्य डेटिंग ऐप्स टिंडर (Tinder) और QuackQuack पर फर्जी तरीके से लड़की का प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करते थे। दोस्ती बाद में चैटिंग और फ्लैट में मुलाकात तक पहुंच जाती थी। फ्लैट में मुलाकात में मुलाकात के दौरान फर्जी पुलिस की एंट्री होती थी और सबकुच बदल जाता था। नकली पुलिस रेड का ड्रामा कर रेप केस में फंसाने की धमकी दी जाती और लाखों रुपये ऐंठे जाते थे। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।

यह पूरा मामला एक पीड़ित की शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित की मुलाकात डेटिंग ऐप पर ‘कीर्ति’ नाम की लड़की से हुई। बातचीत बढ़ी और उसे जनकपुरी बुलाया। युवक पहुंचा, लड़की मिली, फ्लैट में ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद दरवाजा खुला और अंदर कुछ लोग घुस आए। उनमें एक पुलिस की वर्दी में था। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और युवक पर लड़की के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाने लगा।

इसके बाद हनीट्रैप गैंग का असली खेल शुरू होता है। युवक को कहा गया कि मामला रेप केस का बनेगा। अभी थाने चलो या 15 लाख रुपये दो। डर के कारण युवक कुछ समझ नहीं पाया। उसके पास इतनी रकम नहीं थी, तो आरोपियों ने उसे कार में बैठा लिया। बंधक बनाकर एटीएम ले जाकर पैसे निकलवाए। बाकी पैसों की व्यवस्था करने के लिए दबाव बनाया।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुरू की। टीम ने एक गैंग को गिरफ्तार करने में सफल हुई। इसके बाद जो बयान दिया उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। मुख्य आरोपी सुशील कुमार उस वक्त नकली पुलिस यूनिफॉर्म पहने मिला।गिरफ्तार आरोपियों में सुशील कुमार, दीपक उर्फ साजन, विनोद और नीरज त्यागी शामिल हैं। दो सदस्य- गगन और पूजा उर्फ कीर्ति अब भी फरार हैं। पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं।

मुख्य आरोपी फर्जी रेड में जेल जा चुका है

सुशील कुमार 2017 में भी इसी तरह के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसका रोल फर्जी पुलिस बनकर रेड करना था। इसके बदले वह उगाही की रकम में 15 फीसदी हिस्सा लेता था। नीरज, विनोद और दीपक पर भी पहले से ऐसे ही एक केस दर्ज हैं।  

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m