FIR Lodged for Abusive Posts On PM Narendra Modi: कॉकरोच प्रोटेस्ट (Cockroach Protest) में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा (Hate speech against PM Modi) के इस्तेमाल पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर FIR दर्ज किया है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल और इन वीडियो को सर्कुलेट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें कुछ न्यूज पोर्टल और अलग-अलग X हैंल्डस को नोटिस भेजा गया है। भारत न्याय संहिता की धारा 351 (3) / 353 (2), / 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही लोगों को नोटिस भेजकर पुलिस ने जानकारी भी मांगी है।
आरोप है कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के प्रोटेस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। ‘X’ और इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करने की मांग की गई है और जिन हैंडल्स से वो सर्कुलेट हुए और वो वीडियो कहां से आए इसकी भी जानकारी मांगी गई है।
मामले में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी कर रही है। ऐसे पोस्ट की पहचान होती है, तो संबंधित सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज को नोटिस जारी कर कंटेंट हटाने का निर्देश दिया जाता है। ऐसे नोटिस के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटा दिए गए हैं।
मेटा अधिकारी को भी किया तलब
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की 23 जुलाई की सेल्फी वीडियो पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में मंगलवार को सरकार के सख्त रुख अपनाने के बाद मेटा ने तकनीकी गलती मानते हुए माफी मांगी। हालांकि, सरकार ने मेटा के स्पष्टीकरण को अपर्याप्त बताते हुए उसे मामले की विस्तृत जानकारी देने को कहा है। इस संबंध में मेटा के अधिकारी को तलब किया गया है। सरकार कंपनी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है और उससे अधिक विस्तृत जानकारी मांगी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


