Delhi Rain: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून एक बार फिर पूरे शबाब पर पहुंच गया है। दिल्ली-NCR में सुबह से भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में भारी बारिश के कारण 14 फ्लाइट डाइवर्ड कर दिया गया है। जबकि 100 से ज्यादा लेट है। वहीं मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। जबति सड़कें जाम होने से ट्रैफिक रेंग रहा है। भारी बारिश के कारण संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है।

दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है। 14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है। इनमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं। 12 फ्लाइट्स जयपुर, 2 चंडीगढ़ और एक फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई। वहीं, 250 फ्लाइट्स लेट हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1:15 बजे तक 150 उड़ानें देरी से चल रही थीं। फिलहाल एयरपोर्ट पर उड़ानों की औसत देरी करीब 27 मिनट है।

इधर भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। कनॉट प्लेस के एक पार्किंग लॉट में पानी जमा हो गया है. दिल्ली के जखीरा अंडरपास पर पानी भर गया है। संगम विहार की सड़क जलमग्न हो गई है। बारिश के कारण यहां शिवाजी ब्रिज के नीचे पानी भर गया है। भारी बारिश की वजह से अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा जैसे इलाकों में पानी भर गया है। कई जगहों पर जलभराव की वजह से सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ITO से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी भीषण जाम है। जनकपुरी में 67, गुरुग्राम में 52, छतरपुर में 57, पीतमपुरा में 35 और सफदरजंग में दोपहर 1:15 बजे तक 29 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जा चुकी है।

तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है

दिल्ली में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है। आज शाम तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, आज हो रही जोरदार बारिश के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

रेड अलर्ट जारी किया
इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m