Delhi Waste Management Will Have Like Tokyo-Barcelona: दिल्ली में वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन) के लिए दिल्ली नगर नियम यानी दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। आने वाले दिनों में दिल्ली का वेस्ट मैनेजमेंट ‘टोक्यो-न्यूयॉर्क’ की तर्ज पर होता दिख सकता है। दिल्ली एमसीडी देश की राष्ट्रीय राजधानी में कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार के लिए टोक्यो, न्यूयॉर्क और बार्सिलोना जैसे बड़े शहरों के मॉडल का अध्ययन कर रही है। विश्व बैंक के विशेषज्ञों के साथ बैठक में इन मॉडलों पर चर्चा हुई, जिसमें तकनीक, निजी भागीदारी और कचरा कम करने पर जोर दिया गया।
इस संबंध में एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शनिवार को विश्व बैंक के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक में विश्व बैंक की टीम ने दिल्ली के लिए संभावित रणनीतिक माडल पर चर्चा की। इसमें निगम की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर है। वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने की बात भी कही गई।
बैठक में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कचरा प्रबंधन के तीन अलग-अलग माडल सामने रखे गए। टोक्यो में तकनीक आधारित व्यवस्था पर जोर है। वहां 23 वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्र हैं। इन संयंत्रों में कचरे का प्रसंस्करण किया जाता है।कचरे से ऊर्जा हासिल करने पर भी जोर है। दिल्ली में भी कचरे से संसाधन हासिल करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इससे कचरे के निस्तारण की समस्या को कम किया जा सकता है। साथ ही लैंडफिल पर दबाव घटाने में मदद मिल सकती है।
न्यूयार्क मॉडल की भी दी चेतावनी
न्यूयार्क के मॉडल की भी जानकारी दी गई। वहां कचरे के परिवहन और प्रसंस्करण में निजी एजेंसियों की भूमिका है। कचरे को शहर से बाहर स्थित प्रसंस्करण सुविधाओं तक भी भेजा जाता है। दिल्ली में इस मॉडल के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बार्सिलोना का माडल अलग है। वहां कचरा कम करने पर जोर दिया जा रहा है। घरों से कचरे का अलग-अलग संग्रह भी बढ़ाया जा रहा है। नागरिकों के व्यवहार में बदलाव के लिए अभियान चलाए जाते हैं। शहर में विकेंद्रीकृत कचरा प्रबंधन सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एमसीडी अधिकारियों ने दिल्ली की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी दी। इसमें कचरा संग्रहण और परिवहन की स्थिति बताई गई। वर्तमान और प्रस्तावित प्रसंस्करण संयंत्रों की जानकारी भी दी गई। निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों का ब्योरा भी रखा गया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


