चंडीगढ़। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए भारतीयों के साथ ही गैरकानूनी रूप से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है। पंजाब पुलिस राज्य में अवैध रूप से चल रहीं ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इन ट्रैवल एजेंटों पर इंटरनेट मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार संबंधी विज्ञापन देने के मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2024 में गैरकानूनी रूप से विदेश भेजने वाले करीब 80 ट्रैवल एजेंटों पर मामले दर्ज किए गए। यह अभियान लगातार जारी है। प्रोटेक्टरेट आफ इमिग्रेंट्स ने ऐसी ट्रैवल एजेंटों की ओर से विदेशी नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिए जाने वाले विज्ञापनों को भी गंभीरता से लिया है।

इनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे। राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में भी इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24-25 के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला जिले शामिल हैं।
सबसे ज्यादा मामले में मोहाली, जांलधर, लुधियाना में दर्ज किए गए। अधिकारियों के मुताबिक अगर पंजाब में कोई भी ट्रैवल एजेंट का काम करता है, तो उसके लिए सरकार से अनुमित लेनी जरूरी है। ऐसा न करने पर उस पर मामला दर्ज किया जाता है। वहीं, पंजाब पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- मौज चक्कर में मिली मौतः गंगा नदी में नहाने गए 3 दोस्त डूबे, 1 की लाश बरामद, 2 लापता की तलाश जारी
- ईरान जंग में हुई पुतिन की एंट्री, इस्लामाबाद का फ्लॉप शो देखकर दिया मध्यस्था का ऑफर
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 241 रन का लक्ष्य, साल्ट, पाटीदार और कोहली ने जड़े अर्धशतक
- गरीब की बेबसी: पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन, ठेले पर लादकर ले जाने को मजबूर हुए परिजन
- ACB की बड़ी कार्रवाई, कृषि विकास अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
