टोरंटो : कनाडा के दो प्रमुख प्रांत अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया के नेताओं ने केंद्र सरकार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है। यह गैंग भारत सहित कई देशों में हिंसा, जबरन वसूली, नशा तस्करी और टारगेट किलिंग जैसे अपराधों में शामिल रहा है। नेताओं का कहना है कि इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने से कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इसकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में विशेष शक्तियां और संसाधन मिलेंगे।
अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा व आपातकालीन सेवा मंत्री माइक एलिस ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा, “लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है, जो कनाडा सहित कई देशों में हिंसा, जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और टारगेट किलिंग के लिए जिम्मेदार है।
आतंकवादी संगठन घोषित करने से आसान होगी कार्रवाई
डेनियल स्मिथ ने कहा कि बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने से प्रांतीय और नगरपालिका स्तर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इस नेटवर्क को तोड़ने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन मिलेंगे। इससे पहले जून में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने भी ओटावा से ऐसी ही मांग की थी।

बयान में साफ तौर पर कहा गया कि यह गैंग कनाडा के ओंटारियो, ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा में जबरन वसूली, धमकियों और अन्य अपराधों में लिप्त है। डेनियल स्मिथ ने जोर देकर कहा, “हम स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि ऐसे अपराधी संगठनों का यहां कोई स्वागत नहीं है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
