बठिंडा : पंजाब में बाढ़ के बीच कई बीमारियां पैर फैला रही हैं। बरसात के मौसम में मच्छरों की भरमार के कारण डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के संदेह में कुल 496 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 15 लोग पॉजिटिव पाए गए और उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, लगभग 200 चिकनगुनिया के टेस्ट किए गए, जिनमें से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए।
वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां कर रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में 47 बिस्तरों वाला डेंगू वार्ड बनाया है, जिसमें सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू के लार्वा की तलाश में लगातार सर्वे कर रही हैं और अगर डेंगू के लार्वा मिलते हैं, तो उन्हें नष्ट कर दिया जाता है।

किए जा रहे हैं सर्वे स्वास्थ्य विभाग लगातार मोहल्ले में सर्वे किया जा रहा है। पानी भरे हुए स्थानों से लार्वा नष्ट किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पाए गए डेंगू के लार्वा के 237 मामले चालान के लिए निगम को भेजे गए, जिनमें से निगम ने 195 मामलों का चालान किया है। लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि वह गंदे पानी को साफ करें।
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

