पटियाला. हल्की ठंड बढ़ने के बीच पटियाला के लोगों की मुसीबत भी बढ़ गई है। शहर में अचानक से डेंगू फैला है और इसके मरीजों के भी लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले को लेकर लोगों में जागरूकता फैलने का काम कर रहा है।
पटियाला में डेंगू का कहर जारी है। अचानक 18 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आंकड़ों की माने तो अब तक 156 मरीज समाने आए हैं। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
यहां मिले है मरीज
पटियाला में डेंगू के जो मामले सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर मामले त्रिपड़ी कॉलोनियों जैसे त्रिपड़ी, दीप नगर, आनंद नगर ए, आनंद नगर बी, एकता विहार आदि से सामने आए हैं। पासी रोड पर भी एक मामला सामने आया है। इन सभी इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मच्छरों से बचने की सलाह दी जा रही है। लगातार मच्छर मरने की दवा डाली जा रही है साथ ही भरे हुए पानी को निकालने की सलाह भी दी गई है।

डेंगू के लक्षण
आमतौर पर डेंगू के सामान्य लक्षण होते हैं जो मरीजों में देखे जाते हैं। इनमें
-सिरदर्द
-मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
-उल्टी
-जी मिचलाना
-आंखों में दर्द होना
-त्वचा पर लाल चकत्ते होना
-ग्लैंड्स में सूजन होना अधिक देखा जाता है।
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी
- खंडवा में सड़क पर खौफनाक ‘रोड रेज’: बस मोड़ने के मामूली विवाद पर कार चालक ने बीच बाजार ड्राइवर को डंडे से पीटा; वीडियो वायरल
- ईमानदारी की मिशाल: रेलवे स्टेशन पर छूटा व्यवसायी का नगद और सामान से भरा बैग, RPF ने लौटाया

