Deoli-Uniyara By Election: राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है. भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों को भारी अंतर से रूझान नजर आ रहे है.
भाजपा प्रत्याशी को अब तक 76,468 वोट मिले है. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा 39,655 वोट पाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा केवल 22,601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए. हालांकि यहां अभी गिनती जारी है.

भाजपा की अजेय बढ़त
मतगणना के 11वें राउंड तक भाजपा के राजेंद्र गुर्जर 30,196 वोटों से आगे थे, और यह बढ़त निर्णायक साबित हो सकती है.
कांग्रेस को बागी उम्मीदवार से नुकसान
कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेश मीणा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया. हालांकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ. नरेश मीणा की बगावत और 39,655 वोट पाने से कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक कमजोर पड़ा.
चुनाव के दिन थप्पड़ कांड बना चर्चा का विषय
इस सीट पर चुनाव के दौरान एक बड़ा विवाद हुआ जब निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने मतदान केंद्र पर एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा. इस घटना के बाद पुलिस ने नरेश मीणा और उनके 50 समर्थकों को हिरासत में लिया. इस विवाद ने देवली-उनियारा सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया था.
मतदान आंकड़े और प्रभाव
देवली-उनियारा में 2024 में 65% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों की तुलना में थोड़ा कम रहा. इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं, जैसे सचिन पायलट और सांसद हरीश चंद्र मीणा का प्रभाव होने के बावजूद, कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.
पढ़ें ये खबरें
- जुए में पैसे हारने पर विवाद, कलयुगी पति ने ईंट से सिर कूचकर 8 महीने की गर्भवती पत्नी की ली जान
- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर एक्ट्रेस लीना मारिया का चौंकाने वाला दावा, सुकेश-मारिया की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
- Bihar Crime: बाइक की सर्विसिंग से संतुष्ट नहीं हुआ तो गैरेज संचालक को मार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
- हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम की बैठक: सूरजकुंड वार्ड के रहवासियों के साथ पहुंचा विपक्ष, पुलिस और नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
- सतपुड़ा के टाइगर ने रहवासी इलाके में मचा रखी थी दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
