MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। प्रदेश के 35 जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच चुका हैं। महीने के पहले पखवाड़े में पारा 40 डिग्री तक पहुंचेगा। आज होली पर पूरे प्रदेश में तेज धूप खिली रहेगी। कभीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मालवा-निमाड़ के इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दिन का टेम्पेरेचर बढ़ा। मंगलवार को प्रदेश के 35 जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा और रतलाम सबसे गर्म रहे। मंगलवार को धार जिले का तापमान 35.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 35.4 डिग्री, खरगोन में 35.2 डिग्री, खंडवा में 35.1 डिग्री और रतलाम में पारा 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा छतरपुर, टीकमगढ़, शाजापुर, रायसेन, सिवनी, सीधी, सतना, सागर, गुना, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर और उमरिया में तापमान 33 डिग्री या इससे अधिक रहा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल में चल समारोह, पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, प्रमुख व्यापारिक संस्थान रहेंगे बंद, हुड़दंग करने वालों पर होगा एक्शन, ग्वालियर में निकलेंगी मस्तानों की टोलियां
प्रदेश में अगले 4 दिन के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मार्च के पहले ही पखवाड़े में पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर अगले 2 से 3 दिन में देखने को मिल सकता है।

