शब्बीर अहमद, भोपाल। केंद्र सरकार के बजट और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पलटवार किया है। कहा- मध्यप्रदेश के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। पूरे देश और हर वर्ग के लिए बजट में सरकार ने कदम उठाए हैं। कैंसर, गंभीर बीमारियों का इलाज सस्ता करा गया है। यह जनता का बजट है, 2047 का लक्ष्य लेकर सरकार चल रही है।
कहा- कांग्रेस बिहार में साफ हो गई है, बंगाल में भी होगी, कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट बढ़ाया गया है, इससे रोजगार मिलेगा। यह सारे काम कांग्रेस को क्यों नहीं दिख रहे हैं। जिला अस्पतालों को अपडेट कराया जाएगा, सारे विभागों के बजट को बढ़ाया गया है। इस सबका लाभ मध्यप्रदेश को भी दिया जाएगा। राज्यों को कहीं कटौती, कहीं बढ़ोतरी स्थिति को देखकर होती है। मध्यप्रदेश सरकार का बजट भी सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


