कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानसभा में आज गुरुवार को बजट सत्र के दौरान सरकार ने यह स्पष्ट किया की प्रदेश में भूमि संबंधी सम्सयाओं के समाधान हेतु ठोस कमद उठाए जा रहे हैं। भूमि विवाद से संबंधित बरौली विधायक मंजीत सिंह के सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, भूमि विवाद को आने वाली पीढ़ियों के लिए अभिशाप नहीं बनने दिया जाएगा।
भूमि सर्वेक्षण दो साल में पूरा करना लक्ष्य- विजय सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, असर्वेक्षित भूमि के सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। दो साल के अंदर इसे पूरा करने का सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि, जिन जमीनों पर कोई विवाद नहीं है, सरकार की प्राथमिकता है कि उनका सर्वे पहले पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में उन जमीनों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो सके।
मुंह पर पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
उधर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन मुंह पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, सरकार सदन में किसी भी तरह से बिहार में महिलाएं के सुरक्षा को लेकर महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार हत्या के मामले पर कुछ नहीं बोल रही है। यही कारण है कि हम आज मुंह पर पट्टी बांध हम प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सड़कों पर भी ऐसे ही रहेंगे, जब तक सरकार इस मामले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ती है।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की जमानत पर लगा ग्रहण! आज फिर टल सकती है सुनवाई, सामने आई यह बड़ी वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


