पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया कि उसने एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (ASF) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद को हिरासत में ले लिया है. BLA के मुताबिक, एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के अफसरों को कलात जिले के मेन हाईवे अगवा किया गया. BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि वसीम अहमद पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली ASF में वरिष्ठ पद पर तैनात थे और अब संगठन की गिरफ्त में हैं.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर वसीम अहमद को बंधक बना लिया है. BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है और आगे की जानकारी जल्द जारी करने की बात कही है.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि उसकी खुफिया विंग ‘जिराब’ को दो अधिकारियों के आमद की सूचना थी. इस जानकारी के आधार पर ही संगठन के लड़ाकों ने हाईवे से एयरपोर्ट सिक्योरिटी के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग अफसर को अगवा कर लिया. बलूच लिबरेशन आर्मी के आधिकारिक प्रवक्ता जीयंद बलूच ने खुद एक बयान जारी करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है. 

पाकिस्तान के सिक्योरिटी सिस्टम को बहुत बड़ा झटका लगा है. दरअसल प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (ASF) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद अब उनके कब्जे में हैं. 

पाकिस्तान में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (ASF) सीधे तौर पर देश के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है. ये फोर्स देश के सभी एयरपोर्ट की सिक्योरिटी और मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार है. वसीम अहमद इस फोर्स में डिप्टी डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक अहम कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. इतने बड़े पद पर बैठे अधिकारी का बीएलए के हाथों बंधक बनना पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की बहुत बड़ी नाकामी माना जा रहा है.

खुफिया विंग से पक्की जानकारी मिलने के बाद बीएलए के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात इलाके में मुख्य हाईवे पर जाल बिछाया था. जैसे ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर वसीम अहमद वहां से गुजरे, लड़ाकों ने पहचान करके उन्हें तुरंत अपने घेरे में ले लिया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वसीम अहमद आधिकारिक काम से यात्रा कर रहे थे, तभी कलात के पास उनकी गाड़ी को हथियारबंद लड़ाकों ने रोक लिया. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका. बाद में BLA ने खुद सामने आकर उनकी हिरासत का दावा किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m