डेरा बाबा नानक. पंजाब के डेरा बाबा नानक में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने किराना दुकान मालिक रवि ढिल्लों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रात करीब 9:15 बजे युवराज गार्डन के पास बटाला रोड पर उनके घर के बाहर हुई, जब रवि अपनी दुकान न बंद कर घर पहुंचे थे। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
परिजन रवि को अमृतसर के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया गया कि कुछ समय पहले रवि को गैंगस्टरों से फिरौती के लिए धमकी भरा फोन आया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए थे। लेकिन घटना के समय सुरक्षाकर्मी उनके साथ मौजूद नहीं थे, और रवि अकेले घर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक थाना पुलिस, एसपी गुरप्रताप सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुखराज सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
- बंगाल की राजनीति में आखिर चल क्या रहा है? BJP-TMC में जारी शह-मात के खेल के बीच हुमायूं कबीर ने बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान किया
- 14 कोसी परिक्रमा से पहले अयोध्या में बुलडोजर एक्शन, नजूल जमीन के मकान ध्वस्त
- अपार्टमेंट में चोरों का तांडव, गैस कटर से ताला काटकर लाखों की चोरी, महाकाल दर्शन गए थे डॉक्टर परिवार
- अमेरिका में फंसे पति को निकालने का भरोसा, पत्नी से दुष्कर्म का आरोप; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
- महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब



